औरैया, दिसम्बर 8 -- खानकाह आस्ताना आलिया समदिया फफूंद शरीफ़ में हजरत हाफिजे बुखारी सैयद शाह ख्वाजा अब्दुस्समद चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का 124 वां सालाना उर्स सोमवार को फज्र की नमाज़ के बाद कुरआन ख़्वानी के साथ शुरू हो गया। सज्जादा नशीन सैयद अख्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में हुए आगाज़ के साथ ही दूर-दूर से आने वाले अकीदतमंदों का तांता लग गया और खानकाह में सुबह से ही रौनक बढ़ गई। उर्स के पहले दिन जायरिन लगातार आस्ताना आलिया पहुंचते रहे। दोपहर बाद ज़ुहर की नमाज़ के बाद हाफिज़े बुख़ारी सैयद शाह ख्वाजा अब्दुस्समद चिश्ती, ख्वाजा बन्दा नवाज़ सैयद शाह मिस्बाहुल हसन चिश्ती और सैयद अकबर मियां चिश्ती के मजारात का ग़ुस्ल किया गया। असर की नमाज़ के बाद महफिल-ए-मीलाद का आयोजन हुआ, जबकि मगरिब की नमाज़ के पश्चात मेहमानों को लंगर वितरित किया गया। रात में इशा की...