औरैया, फरवरी 19 -- औरैया, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास गांव तुरुकपुर के समीप गुरुवार निमंत्रण से लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपति और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार कार डालडा व्यापारी राजीव गुप्ता निवासी भरथना जिला इटावा की थी। राजीव गुप्ता अपनी पत्नी मधु गुप्ता और पुत्र शुभम के साथ दिबियापुर क्षेत्र में एक निमंत्रण समारोह में शामिल होकर वापस भरथना जा रहे थे। इसी दौरान अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। राहगीरों ने कार को पानी में डूबता देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अछल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.