औरैया, फरवरी 9 -- कार चालक पर हादसा करने की प्राथमिकी अयाना। आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी जस्सा निवासी कायम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका बेटा विपिन कुमार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में उसकी तैनाती जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र में है। 31 दिसंबर को बेटा नोटिस तामीला करवाने के लिए मैनपुर जा रहा था। भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर बबाइन चौकी के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे कार चालक जितेंद्र कुमार कुमार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बेटे को टक्कर मार दी। इससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। किशोरी को बहला कर ले जाने में दो पर प्राथमिकी अयाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर...