औरैया, फरवरी 21 -- कानपुर। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना एवं कर्मचारी नामांकन अभियान पर जागरूकता शिविर शनिवार को आयोजित किया गया। ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय के औरैया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी और श्रम प्रवर्तन अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे न केवल कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। बल्कि नियोक्ताओं को भी संगठित क्षेत्र में श्रमिकों के पंजीकरण को बढ़ावा देने में सहायता प्राप्त होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...