औरैया, नवम्बर 28 -- कस्बा के कानपुर रोड स्थित एसएसडी इंटर कालेज में शुक्रवार को तीसरे वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ शिक्षक जगदीश चंद्र द्विवेदी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्रा जानवी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नृत्य, नाटक और संगीत के रंगारंग कार्यक्रम पेश किए, जिनसे अभिभावक और अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए। छात्रों की प्रस्तुति में आत्मविश्वास और रचनात्मकता झलक रही थी। कार्यक्रम में प्रबंधक गौतम मिश्रा, प्रधानाचार्य गोविंद मिश्रा, व्यवस्थापक रमाकांत मिश्रा, शिक्षकगण सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संचालन प्रमोद कुमार, अध्यक्षता राजेंद्र बाबू मिश्रा ने की। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा और भविष्य निर्माण में विद्यालय के योगदान की सराह...