औरैया, जनवरी 28 -- औरैया, संवाददाता। जनपद के विभिन्न कस्बों में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चौराहों, रेलवे फाटकों और बाजारों में नियमों को ताक पर रखकर सवारी भरना आम बात हो गई है। कहीं बीच सड़क पर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं तो कहीं गलत दिशा में दौड़ते ई-रिक्शा हादसे को दावत दे रहे हैं। कई स्थानों पर ई-रिक्शा को यात्री वाहन से मालवाहक बना दिया गया है, जिनमें लकड़ी, सरिया और भारी सामान ढोया जा रहा है। इससे जाम के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। स्कूली बसें, एंबुलेंस और आम राहगीर जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। दुकानदारों और वाहन चालकों के बीच आए दिन विवाद हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और यातायात पुलिस की निष्क्रियता के चलते स्थिति जस की तस बनी हुई है। बाबरपुर चौराहा बना जाम का स्थायी केंद्...