औरैया, फरवरी 19 -- औरैया, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास गांव तुरुकपुर के समीप गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला व दो पुरुष शामिल हैं। तीनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे किनारे से गुजरते समय तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। राहगीरों ने कार को पानी में डूबा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अछल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, जबकि नहर से कार निकालने की कार्रवाई चल रही है। पुलिस के अनुसार कार का रजिस्ट्रेशन नंबर UP-75 है, जिससे वाहन एटा जनपद में पंजीकृ...