औरैया, मई 26 -- औरैया। संवाददाता समाज का अंधियारा मिटाना है तो शिक्षा की लौ का जलना बेहद जरूरी है। इसी ध्येय के साथ औरैया के जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्टर्स कोचिंग शुरू की है। ककोर में डीएम आवास के बगल में चलने वाली इस कोचिंग में बंजारों के 40 बच्चे रोजाना पढ़ने आते हैं। खुद डीएम सुबह साढ़े छह बजे से बच्चों को पढ़ाते हैं। समाज के लिए प्रेरणास्रोत इस काम में पुलिस विभाग के भी अफसर उनके साथ हैं। डीएम के बाद वह भी बच्चों को पढ़ाते हैं। जनता दर्शन के दौरान फरियादी के घर के बने पराठे खाकर चर्चा में आए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी एक बार फिर से अपनी नेकदिली की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने गरीब बंजारों के बच्चों को पढ़ाने का अभिनव प्रयोग किया है। उनके निर्देश पर कलेक्टर्स कोचिंग खोली गई है। यहां डीएम आवास के बगल में स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.