उरई, नवम्बर 10 -- उरई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन द्वारा पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड उरई में आयोजित पांचवां स्वर्गीय वीरेंद्र पाल सिंह जालौन ज़ोन क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के फाइनल मुकाबले में डीसीए इटावा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीसीए औरैया को 53 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को टॉस जीतकर डीसीए औरैया ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए इटावा ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान ऋषि ठाकुर ने शानदार 90 रन 62 गेंद, 11 चौके, 3 छक्के की पारी खेली। उनके अलावा वक्तियार ने 21 रन की पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए औरैया की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 96 रन पर 9 विकेट ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान प्रणव चड्ढा ने 26 रनों की पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.