औरैया, जनवरी 5 -- अजीतमल थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई किशोरी के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना दो जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे की है। पीड़िता अपने घर से कुछ दूरी पर बने शौचालय में गई थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक पहले से घात लगाए बैठा था। जैसे ही किशोरी शौचालय के पास पहुंची, आरोपी पीछे से आया और बुरी नीयत से पकड़ लिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़खानी करते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाते हुए शोर मचाया, जिस पर आरोपी ने उसका गला दबाने का प्रयास किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, तब आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों ...