गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- - छह साल से चुनाव न होने से लोगों में रोष ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरापुरम के अहिंसा खंड एक स्थित औरेंज कॉउंटी सोसाइटी में एओए चुनाव न होने से आक्रोशित लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। आरोप है कि छह साल से चुनाव नहीं हुए, जिस कारण लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं और सोसाइटी को भी नुकसान हो रहा है। सोसाइटी के अंदर जुलूस निकालकर लोगों ने विरोध जताया। औरेंज कॉउंटी में 870 परिवार रहते हैं। 2014 में पहली बार एओए चुनी गई और बिल्डर ने सोसाइटी एओए को हैंड ओवर कर दी। सोसाइटी में रहने वाले अनिल जैन ने बताया कि हर साल नई कार्यकारिणी चुनी जाती थी, लेकिन 2018 की कार्यकारिणी में चुने गए दो पदाधिकारी ने अगले साल चुनावी प्रक्रिया शुरू होने पर इस्तीफा नहीं दिया। राघवेंद्र चौहान का कहना है कि 2019 से अब तक चुनाव नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.