उन्नाव, जनवरी 31 -- औरास। थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन स्थित शाहपुर तोंदा गांव के पास शनिवार दोपहर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हसनगंज थाना क्षेत्र के कोरोरा गांव के रहने वाले गौरव सिंह पुत्र उदय प्रताप अपनी बाइक से शाहपुर तोंदा गांव की ओर जा रहा था। जब वह एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर शाहपुर तोंदा गांव के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रही कार से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गौरव सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सीएचसी औरास में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.