मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- औराई। पिछड़ा व अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद ने कहा कि औराई विस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना कराई जाएगी। बदहाल विद्यालय के भवन का निर्माण कराया जाएगा। चचरी पुल से निजात दिलाना प्राथमिकता में है। वे रविवार को शाही मीनापुर में अभिनंदन समारोह के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लखनदेई नदी का बांध बनाया जाएगा। रून्नीसैदपुर के विधायक पंकज मिश्रा ने कहा कि बागमती नदी पर पुल बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। उद्योगपति सर्वेश कुमार शाही ने मंत्री व विधायक को सम्मानित किया। गोपाल प्रसाद शाही, अंजनी कुमार, नरेंद्र कुमार, श्यामसुंदर शाही, आनंद कुमार उर्फ सोनू सिंह, भूषण शाही आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...