मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- औराई। प्रखंड में 24 दिसंबर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। सीओ गौतम कुमार सिंह व थानेदार राजा सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि औराई बाजार, गांव के प्रमुख चौक-चौराहे के साथ गलियों में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा। अतिक्रमित जमीन का सीमांकन कर नोटिस भी भेजा जा रहा है। सीओ ने बताया कि जरूरत पड़ने पर जिला मुख्यालय से भी पुलिस बल को मंगाया जाएगा। इसको लेकर अतिक्रमणकारियों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...