मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- औराई। प्रखंड क्षेत्र में थानेदार राजा सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाकर पुलिस ने 20 डीजे जब्त किया है। थानेदार ने बताया कि सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक है। पंडालों में डीजे बजाते पकड़े जाने पर जब्त कर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। थानेदार ने बताया कि सरस्वती पूजा तक यह अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...