मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- औराई। थाना क्षेत्र के अतरार में शनिवार को पुलिस ने शातिर सोनू चौधरी के घर की कुर्की-जब्ती की। बुलडोजर की मदद से घर की खिड़की और दरवाजे को उखाड़ा गया। सोनू पर औराई थाना में पांच और सीतामढ़ी जिले में एक कांड दर्ज है, जिसमें वह वर्षों से फरार चल रहा है। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर घर कुर्क किया गया है। सभी सामान को जब्त थाने पर लाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...