मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- औराई। जोंकी खुर्द और प्रेम भलूरा में बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की। इस दौरान जोंकी खुर्द निवासी बैजू राय और प्रेम भलूरा निवासी वीरेंद्र कुमार बिजली चोरी करते पकड़े गए। मामले में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा रामपुर के कनीय विद्युत अभियंता ललन कुमार ने दोनों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। छापेमारी दल में मो. मुमताज आलम, अर्जुन सहनी, अमर दास समेत अन्य लोग शामिल थे। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...