मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- औराई, एसं। भरथुआ पंचायत के शंकरपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह बागमती उत्तरी तटबंध के नीचे एक कार से पुलिस ने 88 किलो गांजा बरामद किया है। बताया जाता है कि तटबंध पर एक बुजुर्ग को ठोकर मारते हुए कार नीचे उतर गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर कार सवार सभी भाग खड़े हुए। ग्रामीणों की सूचना पर बेदौल ओपी के दारोगा मनोज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद औराई थानेदार राजा सिंह भी पहुंचे। कार की तलाशी के दौरान 88 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। थानेदार ने बताया कि कार सीतामढ़ी की तरफ से आ रही थी। बताया कि कार के नंबर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...