मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औराई प्रखंड के रामपुर दक्षिणी गांव के रहने वाले विकास कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। उसके हाथ और पैर सहित शरीर के कई जगहों पर पिटाई के निशान हैं। उसका इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है। पिटाई का आरोप एक बीडीओ और थाने की पुलिस पर लगा है। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि होली के दिन गांव में ही कुछ लड़कों के साथ होली खेल रहे थे। इसी बीच उधर से एक कार गुजरी। उसपर हमलोग कादो और रंग अबीर डाल दिये। इस दौरान कार में सवार व्यक्ति ने गाड़ी से उतरकर गाली गलौज की। इसके बाद दोनों तरफ से धक्का मुक्की हुई। मामला शांत होने के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। कुछ ही देर बाद वह व्यक्ति पुलिस के साथ मेरे घर पर आए और जबरन मुझे उठाकार थाने पर ले गए। वहां पर मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.