मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर। औराई प्रखंड के एक व्यक्ति मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज रामप्रीत मांझी औराई के जनार का रहने वाला है। एसकेएमसीएच की ओपीडी में बुखार और बदन दर्द की शिकायत लेकर आया था। डॉक्टर ने लक्षण के आधर पर डेंगू जांच के लिए लिखा। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। नये मरीज के मिलने के साथ जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...