मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- औराई। प्रखंड मुख्यालय के सामने औराई-रुन्नीसैदपुर मुख्य सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। सहायक अभियंता राकेश कुमार और जेई नजरा खातून ने ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की हिदायत दी। सहायक अभियंता ने बताया कि बाजार की ओर से नाला ऊंचा रहेगा। नाला निर्माण में गड़बड़ी को लेकर इंजीनियर अखिलेश कुमार यादव ने शिकायत की थी, जिसके बाद से कार्य बंद था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...