मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- औराई, एक संवाददाता। राजखंड उत्तरी पंचायत के घुसुकपुर व बलिया के बीच मंगलवार की रात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके सीने में दो गोली मारी गई है। मृतक बलिया निवासी जगदेव पंडित का 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार था। पेशे से वह मोबाइल मैकेनिक था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। अर्जुन की बहन प्रीति ने बताया कि एक पड़ोसी से विवाद चल रहा था। उसने हत्या की धमकी दी थी। चाचा किशोरी पंडित ने पुलिस को बताया कि औराई बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में करीब पांच वर्षों से अर्जुन मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। रोजाना बाइक से आता-जाता था। मंगलवार की रात करीब 7:30 बजे अर्जुन घर के लिए चला। रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसके सीने में दो गोली उतार दी और मृत समझकर फरार हो गए। किशोरी पंडित ने पुलिस को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.