मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- औराई। मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के जोंकी गांव स्थित दरिया मठ के संत चंदेश्वर साहब (82) का रविवार को निधन हो गया। वे मुजफ्फरपुर शहर स्थित अस्पताल में भर्ती थे। संत सुंदर दास के शिष्य थे। उन्होंने विशाल सत्संग भवन, संत विश्रामालय, गुरु की समाधी एवं दरिया द्वार का निर्माण कराया। गुरु संत सुंदर दास द्वारा स्थापित विद्यालय के विस्तार एवं हॉस्पिटल के लिए भूमि दान किए। उनके गुरु भाई एवं शिष्य गण मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, नेपाल, पूर्वी चंपारण तथा बिहार, यूपी एवं अन्य प्रदेशों में हैं। अंतिम दर्शन के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। सेवानिवृत्त डीएसपी रामकिंकर राय, विनोद पासवान, संजय किंकर समेत ग्रामीणों ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...