लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता इस्लामिक सेन्टर आफ इण्डिया फरंगी महल में माहे रमजान के इस्तकबाल के विषय पर बैठक गुरुवार को हुई। अध्यक्षता सेन्टर के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने की। मौलाना ने बताया कि जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में तरावीह में पांच पारे होंगे। इशा की जमाअत का समय शाम 7: 45 बजे है। औरतों के लिए भी जमाअत के साथ नमाज अदा करने का अलग इंतजाम किया गया है। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि रमजान का महीना बहुत बरकत वाला है। इसकी फजीलत अनगिनत हैं। उन्होंने कहा कि हदीस शरीफ में हजरत अबू हुरैरा से रिवायत है कि रसूल पाक ने फरमाया है कि रोजा दोजख से बचने के लिए एक ढाल है। इस लिए राजेदार न बेकार बात करें और न जिहालत की बातें और अगर कोई शख्स उससे लड़े या उसे गाली दे तो इसका जवाब सिर्फ यह होना चाहिए कि मैं रोजेदार हूं। यह शब्द द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.