गढ़वा, जुलाई 18 -- कांडी, प्रतिनिधि। बायीं बांकी नहर में वर्षा के पानी का अधिक दबाव को लेकर रात में जेसीबी से नहर काट देने का मामला प्रकाश में आया है। विभाग के कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर नहर काटकर पानी को डायबर्ट किया गया है। मौके पर साइट इंचार्ज प्रमोद कुमार भी उपस्थित थे। उधर अधिक बारिश होने के कारण प्रखंड के औरइया बांध टूट गया। उससे करीब 200 एकड़ खेत में पानी भर गया है। पानी के बढ़ते दबाव के कारण नहर को अधिक नुकसान न हो उसे देखते हुए उसे काटा गया। बायीं बांकी नहर से निकलकर चेचरिया की ओर जाने वाली लिंक नहर को अस्थायी रूप से बंद किया गया। सुखनदी में पुल का एक्वागार्ड तोड़कर पानी नदी में छोड़ा गया है। उधर नहर का पानी ओवरफ्लो होकर भरत पहाड़ी गांव निवासी लालजी राम, सुकन राम व अवधेश राम के घर में भरने लगा। उसे लेकर लोगों में भय व्याप्त हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.