औरंगाबाद, जून 18 -- मौसम चाहे कोई भी हो, मजदूरों को उसका सामना करते हुए सड़क किनारे खड़े होकर ही काम मांगना पड़ता है। औरंगाबाद जिला मुख्यालय में हनुमान मंदिर मोड़ और जामा मस्जिद के आस-पास प्रत्येक दिन सैकड़ों मजदूर जमा होते हैं। काफी संख्या में ग्रामीण इलाकों से लोग यहां पहुंचते हैं और काम की तलाश करते हैं। यदि काम मिल गया तो ठीक अन्यथा वापस लौटना मजबूरी होती है। कई बार तो कई दिनों तक काम नहीं मिल पाता है। सर्दी, गर्मी और बरसात के दिनों में मजदूरों को सड़क के किनारे खड़े रहना पड़ता है। विभिन्न मौसमों में परेशानी होने के बावजूद मजदूरों के पास कोई दूसरा उपाय नहीं है। उनके लिए ना तो कोई शेड की व्यवस्था हो सकी और ना ही कोई जगह चिन्हित हो सकी जहां आसानी से इंतजार कर सकें। गांव से सुबह चलकर जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद 9:30 से 10 बजे तक मजदूर काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.