हिन्दुस्तान टीम, दिसम्बर 19 -- औरंगाबाद जिले के नवीनगर एनपीसी बिजली परियोजना में शुक्रवार की दोपहर कूलिंग टावर के बी-1 यूनिट में कार्य के दौरान अचानक आग लग गई। जिससे घटनास्थल पर अफरातफरी मची रही। आग की ऊंची लपट देख अधिकारी और कर्मी परेशान हो उठे। आग लगने की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ और अग्निशमन टीम आग बुझाने में जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आशंका जतायी जा रही है कि वेल्डिंग कार्य के दौरान आग लगी है। तेल, केबल सहित कई अन्य सामग्री भी जलकर खाक हुई है। एनटीपीसी अधिकारियों और सीआईएसएफ अग्निशमन की टीम ने पांच दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। किसी तरह की जनहानि नहीं होने की बात कही गई है। एनटीपीसी प्रबंधन ने बताया कि यूनिट-1 में पहले से ही निर्धारित ओवरहॉलिंग थी। समय पर की गई कार्रवाई की वजह से आग को फैलने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.