बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- कस्बा औरंगाबाद में लगने वाले साप्ताहिक बाजार और बुलंदशहर गढ़ स्टेट हाईवे के दोनों ओर बढ़ते अस्थाई अतिक्रमण के चलते शुक्रवार को भीषण जाम लग गया। भीषण जाम में फंसी दो ऐंबूलेंस भी सायरन बजाती रही लेकिन उन्हें भी रास्ता नहीं मिला। जाम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों की दो लाइनें लगवाई तब जाकर वाहनों ने अपनी रफ्तार पकड़ी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करने के बाद जाम को खुलवाया। बुलंदशहर गढ़ स्टेट हाईवे स्थित कस्बा औरंगाबाद में हाईवे के दोनों ओर नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस की लापरवाही के चलते अस्थाई अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को कस्बे में साप्ताहिक बाजार लगने व अतिक्रमण बढ़ने के कारण भीषण जाम लग गया। जाम के दौरान बालका मोड़ से लेकर गांव मूढ़ीबकापुर मोड़ तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस की घोर लापरवाही के चलते गन...