हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 9 -- बिहार के औरंगाबाद जिले में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। बारुण में धान चोरी के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मिल मालिक, एक मुंशी, मेठ और गुमटी संचालक को हिरासत में लिया था। मृतक की पहचान 28 साल के सुमन कुमार के रूप में हुई है। 8 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी, घर वाले तैयारी में जुटे थे। इसी बीच सुमन की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। सुमन नरारी कला थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव का रहने वाला था। उसकी हत्या सिरिस-बरवाडीह के पास नेशनल हाइवे किनारे स्थित राइस मिल में की गई। बताया जा रहा है कि सुमन बुधवार देर रात को कुछ लोगों के साथ बाहर गया था। इसी दौरान मिल में चोरी का शोर मचाया गया। आरोप है कि मिल में मौजूद लोगों ने सुमन को पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.