औरंगाबाद, जुलाई 15 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने मंगलवार की शाम केरल के पूर्व राज्यपाल व औरंगाबाद के पूर्व सांसद निखिल कुमार का 84वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के मौके पर सदर अस्पताल में मरीज के बीच दूध, ब्रेड, फल वितरण के साथ लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने कहा कि निखिल कुमार एक बार यहां के सांसद रहे हैं। 1963 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे निखिल कुमार की पृष्ठभूमि राजनीतिक रही है। उनके पिता छोटे साहब बिहार के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही सात बार लोकसभा में औरंगाबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। दादा अनुग्रह नारायण सिंह भी स्वतंत्रता सेनानी भी रहे और बिहार के पहले उपमुख्यमंत्री भी बने। निखिल कुमार नागालैंड के राज्यपाल रहे और उसके बाद केरल के राज्यपाल का पद भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.