बुलंदशहर, जून 18 -- औरंगाबाद के पेट्रोल-सीएनजी पंप पर मंगलवार रात लेनदेन को लेकर हुए विवाद में नकाबपोश हमलावरों ने पंपकर्मी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे पर भाजपा नेता डॉ. संजीव अग्रवाल का कुमार फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल-सीएनजी पंप है। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे लाल रंग की सेंटरो कार सवार होकर अगौता थाना क्षेत्र के गांव सेगा जगतपुर निशांत उर्फ नीशू अपनी बहन के साथ सीएनजी पंप पर पहुंचा था। पंपकर्मी मदन शर्मा की गैस डालने को लेकर निशांत से विवाद हो गया। बाद में निशांत कुछ लोगों को लेकर सीएनजी पंप पर पहुंचा और उसने पंपकर्मी मदन शर्मा पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमलावर घटना को अंजाम दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.