औरंगाबाद, जून 16 -- औरंगाबाद जिला मुख्यालय में दोपहर के बाद झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही तीखी धूप निकली थी। कुछ समय के लिए आसमान में बादल छाए लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली थी। शाम में अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे पहले ग्रामीण इलाके में बारिश हो रही थी। शाम में जिला मुख्यालय में भी बारिश हुई तो लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि बारिश होने के बावजूद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज बारिश से कुछ जगहों पर मामूली जल जमाव की समस्या उत्पन्न हुई। इन सबके बीच लोगों को गर्मी से निजात मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ा हुआ था। भीषण गर्मी से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। देर शाम के बाद ही लोग बाजार का रुख कर रहे थे। बारिश होने के बाद लोगों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली। ग्रामीण इलाकों में आधे घंटे से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.