आरा, फरवरी 24 -- बिहिया। निज संवाददाता औरंगाबाद जिले के टाउन थाना क्षेत्र में एक घर से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और लाखों नगदी की चोरी की घटना को लेकर बिहिया में औरंगाबाद पुलिस ने बिहिया पुलिस के साथ छापेमारी कर दुकानदार, खरीदार सहित सात लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि औरंगाबाद टाउन थाना क्षेत्र से एक घर में घुसकर लगभग दस लाख नगद और 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चुराने के घटना हुई है। औरंगाबाद जिले में चोरी की घटना बढ़ने के बाद पुलिस की नींद हराम होने के बाद सोमवार की देर रात औरंगाबाद डीआईयू, भोजपुर डीआईयू और बिहिया पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर नगर के सुनील कुमार, गुड्डू कुमार, गांधी प्रसाद, अमानी कुमार, अभिषेक सोनी और रामू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ऐसे में पुलिस क...