औरंगाबाद, फरवरी 12 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र में कुछ महीने पूर्व एक महिला से 50 हजार रुपए की छिनतई करने के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल दो अपराधियों पर इनाम की राशि घोषित की है। इनकी सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम की राशि के रूप में प्रति अभियुक्त पांच हजार रुपए के हिसाब से 10 हजार रुपए का भुगतान किया जाएगा। औरंगाबाद पुलिस ने इस मामले में दोनों की तस्वीर भी जारी की है। जारी सूचना के अनुसार दाउदनगर थाना क्षेत्र में एक महिला से 50 हजार रुपए की छिनतई, बैंक से निकलने के बाद कर ली गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल कर दो संदिग्धों की तस्वीर जुटाई है। इसके साथ ही कहा है कि इसकी जानकारी देने वाले को प्रत्येक अभियुक्त पांच हजार रुपए के हिसाब से कुल 10 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। पहचान और जानकारी बताने के लिए चार मोबाइल नंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.