औरंगाबाद, फरवरी 14 -- अभियान के रूप में फार्मर रजिस्ट्री का काम हुआ बंद अब नियमित रूप से चलेगी निबंधन प्रक्रिया फोटो- 14 फरवरी एयूआर 60 कैप्शन- शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक में शामिल औरंगाबाद डीएम औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में फार्मर रजिस्ट्री-किसान की डिजिटल पहचान अभियान, कार्यक्रम अब अभियान के रूप में नहीं चलेगा। इसकी समाप्ति कर दी गई है। अब किसान चाहें तो विभिन्न स्थलों पर जाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस आशय का निर्देश बिहार सरकार के मुख्य सचिव ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिया। फार्मर आईडी कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा को लेकर एक बैठक शनिवार को आयोजित की गई। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा, डीडीसी अनन्या सिंह और जिला कृषि पदाधिकारी संदीप राज इसमें शामि...