औरंगाबाद, फरवरी 20 -- जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वालों की संख्या तेजी से घटी है। वर्ष 2022 से इसमें तेजी से गिरावट आई है। कठिन प्रशिक्षण और तकनीकी त्रुटियों की वजह से यह संख्या घटती जा रही है। अब लोग गया, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, सासाराम, भभुआ आदि जिलों से लाइसेंस बनवा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिवहन विभाग के द्वारा वर्ष 2020 में 6516 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए थे। इसमें पुरुषों के 6377 जबकि महिलाओं के 139 ड्राइविंग लाइसेंस बने थे। वर्ष 2021 में 1824 ड्राइविंग लाइसेंस बने जिसमें पुरुषों के 18 सौ और महिलाओं के 24 ड्राइविंग लाइसेंस बने थे। वर्ष 2022 से इसमें गिरावट आई और मात्र 740 लाइसेंस बनाए गए। इसमें पुरुषों के 719 और महिलाओं के 21 ड्राइविंग लाइसेंस बने। वर्ष 2023 में कुल 511 ड्राइविंग लाइसेंस बने जिसमें 499 पुरुषों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.