औरंगाबाद, जनवरी 16 -- औरंगाबाद शहर के अधिवक्ता संघ सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक के अध्यक्षता रामजी सिंह ने की। अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि यह बैठक 23 जनवरी को औरंगाबाद जिले के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बुलाई गई है। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार तीन दिवसीय जिला महोत्सव आयोजित होगा। महोत्सव की शुरुआत 22 जनवरी को जिले के स्थानीय स्कूली बच्चों के साथ महाराणा प्रताप चौक से जिले के विकास पर विकास यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का समापन रमेश चौक, राज नारायण सिंह पार्क में होगा। दोपहर 1 बजे से स्थानीय स्कूली बच्चों की बौद्धिक एवं शारीरिक प्रतियोगिता, 2:30 बजे से जिला महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागी बच्चों का ऑडिशन लिया जाएगा। 23 जनवरी को 11 बजे से साहित्यकारों का एवं प्रबुद्ध जनों की संगोष...