पटना, जनवरी 15 -- कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया है औरंगाबाद के किसान नरेश कुमार ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं सरकारी योजनाओं के उपयोग से 125 एकड़ बंजर भूमि को फलों के बाग में बदला है। किसान ने ताइवान पिंक किस्म के अमरूद की सघन बागवानी की, जिससे लगभग 6,000 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। इससे 1.30 करोड़ रुपये की आय हुई। मंत्री ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नरेश कुमार ने कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), देव प्रखंड के तकनीकी सहायकों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में आधुनिक तकनीकों को अपनाया। उन्होंने 20 किसानों का समूह गठित कर मात्र 6,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से 125 एकड़ भूमि लीज पर प्राप्त की। प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित की गई। कृषि विभाग की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.