औरंगाबाद, जनवरी 10 -- औरंगाबाद में ठंड के मौसम में बिजली मरम्मत के तहत रविवार को बियाडा, बैरांव, दाउदनगर, ओबरा, अंबा, रामाबांध, माली, फेसर और बराटपुर फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में नागा बिगहा, सत्येंद्र नगर, एमजी रोड, न्यू एरिया, वीर कुंवर सिंह नगर, पूरा बियाडा क्षेत्र, मिशन स्कूल रोड, क्षत्रिय नगर, गायत्री नगर, कामा बिगहा, मुर्गी बिगहा, जसोईया, कुशवाहा नगर, नावाडीह, सूर्य मंदिर रोड, बराटपुर, औरंगाबाद ब्लॉक के सभी ग्रामीण क्षेत्र एवं नबीनगर ब्लॉक के माली के नजदीक सभी गांव शामिल हैं। कनीय विद्युत अभियंता राजू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बिजली कटौती के दौरान सभी उपभोक्ता अपने आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस का कार्य लाइन की सुरक्षा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.