औरंगाबाद, मार्च 20 -- औरंगाबाद कचहरी के समीप बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान के नगर परिषद के अधिकारी जेसीबी लेकर दल-बल के साथ कचहरी के समीप पहुंचे और अवैध रूप से लगाई गई गुमटियों को जब्त कर लिया। अनुमंडल स्तर से तैनात मजिस्ट्रेट सहित पुलिसकर्मी भी शामिल थे। नगर परिषद की पूरी टीम भी यहां मौजूद थी। बारी-बारी से गुमटियों को उठाया जाने लगा। इस दौरान यहां हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। हालांकि पदाधिकारी और कर्मी इस कार्य में लगे रहे। लगभग 25 गुमटियों को यहां से उठाकर नगर थाना भेज दिया गया। जेसीबी के साथ दर्जनों मजदूर और कई ट्रैक्टर सहित गाड़ियों को इस कार्य में लगाया गया था। सभी गुमटियों को जब्त कर नगर थाना भेजते हुए जुर्माना लगाने की बात कही गई। दूसरी ओर सड़क किनारे ही लगाए गए ठेले आदि को भी हटाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.