पटना, मार्च 6 -- मुगल शासक औरंगजेब को लेकर बिहार में अब सियासी पारा गर्मा गया है। राज्य में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे पर एनडीए में घमासान मच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि औरंगजेब जालिम बादशाह नहीं था। उन्होंने महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबु आजमी की टिप्पणी का भी समर्थन किया। अनवर के बयान पर सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भड़क गई है। भाजपा विधायक हरिभूषण बचौल ठाकुर ने तो विधान परिषद से खालिद अनवर की सदस्यता खत्म करने की मांग भी कर दी। जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि औरंगजेब को कुछ इतिहासकारों ने अच्छा शासक बताया है, वहीं कुछ ने जालिम बादशाह कहा। मगर इन बातों की सदन में चर्चा नहीं होनी चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.