वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि औरंगजेब का वंशज न मानने वाले सभी भारतीयों का शाखा में स्वागत है। भारतीयों की पूजा पद्धति भले ही अलग हो लेकिन संस्कृति एक है। रविवार को मलदहिया स्थित लाजपत नगर पार्क में शाखा के स्वयंसेवकों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। मोहन भागवत ने कहा कि किसी भी भारत के सभी पंथ, संप्रदाय, जाति के लोगों का संघ की शाखा में स्वागत है। शर्त केवल यही है कि वो सभी लोग भारत माता की जय बोलें और भगवा ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करें। इस दौरान क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार, क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जायसवाल, प्रांत प्रचारक रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.