सुल्तानपुर, फरवरी 21 -- भदैया, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह और जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र तिवारी के कार्यक्रम से शुक्रवार को भदैया ब्लॉक परिसर में हड़कंप मचा रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले भरथीपुर गांव में आयोजित ग्रामीण चौपाल में अधिकारियों का जमावड़ा हुआ। चौपाल में जहां ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं की समस्या उठाई, वहीं विकास कार्यों और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हो सकी। इसके बाद जब अधिकारियों ने ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया तो 25 लाख रुपये की लागत से बना छठ सरोवर सूखा पड़ा मिला, जिसमें घास और झाड़ियां उग आई थीं तथा इंटरलॉकिंग भी कई जगह उखड़ी हुई थी। सरोवर की स्थिति देखकर सीडीओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और संबंधित विभाग से अभिलेख तलब कर लिए। शुक्रवार दोपहर भरथीपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.