लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। मतदाता जागरूकता के नाम पर चलाए गए अभियान में ड्राफ्ट मतदाता सूची का पाठन तो कर दिया गया, लेकिन यह कार्यक्रम बिना किसी पूर्व सूचना के आयोजित किया गया, जिससे अधिकांश मतदाता इसकी जानकारी ही नहीं पा सके। नतीजतन, सूची पाठन का उद्देश्य ही सवालों के घेरे में आ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो सार्वजनिक सूचना दी गई और न ही मुनादी या अन्य माध्यमों से जानकारी पहुंचाई गई। कई मतदाताओं को तब पता चला जब कार्यक्रम समाप्त हो चुका था। लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसे अभियान केवल कागजी खानापूर्ति बनकर रह गए हैं। नागरिकों ने यह भी शिकायत की कि अधिकांश केंद्रों पर बीएलओ समय पर मिलते ही नहीं हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन कराने के लिए लोग कई-कई दिन चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार क...