सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- सुलतानपुर,संवाददाता। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान में औपचारिकता पर किराना व्यापार मंडल ने सवाल खड़ा करते हुए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज को ज्ञापन सौंपा। जब तक शहर की सड़कें अतिक्रमण मुक्त न हो जाएं तब तक नियमित अतिक्रमण हटाओ अभिान चलाए जाने की मांग की। अतिक्रमण हटाओ अभियान में विफल होने पर दिखावा के बजाए शहर को जस का तस छोड़ने के लिए पालिका प्रशासन को कहा। बुधवार को किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक सागर की अगुआई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता अतिक्रमण हटाओ अभियान में औपचारिकता पर सवाल खड़ा करते हुए मुखर हो गए। नगर पालिका ईओ लाल चन्द्र सरोज को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि अगर अतिक्रमण विरोधी अभिान चले तो जिसका जो स्थान निर्धारित है वहां भेजा जाए। पटरी व डिवाइडर को अस्थाई दुकानदारों से मुक्त कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.