सहरसा, दिसम्बर 28 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। किसानों के धान की खरीद पैक्स के माध्यम से सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर किए जाने की व्यवस्था है, लेकिन पैक्स में धान क्रय की लंबी और जटिल प्रक्रिया के कारण किसानों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई मामलों में किसानों का धान खरीदा तो जा रहा है, लेकिन उन्हें निर्धारित सरकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। पैक्स की प्रक्रिया से परेशान होकर अधिकांश किसान बाजारों में व्यापारियों के हाथों औने-पौने दामों पर धान बेचने को मजबूर हैं। वहीं, पैक्स में धान देने वाले किसानों को गोदाम के बजाय संबंधित राइस मिल तक धान पहुंचाने को कहा जा रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई पैक्सों में किसानों के दरवाजे से गोदाम तक धान ढुलाई के लिए ट्रैक्टर की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। किसान...