हाजीपुर, जून 6 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता। ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को लेकर औद्योगिक थानाध्यक्ष अरविंद पासवान एवं अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में वरिष्ठ नागरिक, बुद्धिजीवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अरविंद पासवान ने कहा कि आगामी 07 जून को ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व मनाया जाएगा। बकरीद पर्व सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह समाज में भाईचारा, समानता और दान की भावना को मजबूत करता है। औद्योगिक थानाध्यक्ष ने बताया कि बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो पुलिस द्वारा जारी किए गए नंबर पर अविलंब सूचना दें। आपसी सौहार्द प्रेम और भाईचारा के साथ बकरीद का पर्व मनाने की अपील की। किसी प्रकार का कोई हुड़दंग या नशापान करते हुए पकड़े जाने पर किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.