नोएडा, दिसम्बर 15 -- नोएडा। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की 17 दिसंबर को नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में होने वाली समीक्षा बैठक कुछ वजहों से स्थगित हो गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अब यह बैठक बाद में होगी। बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। सीईओ ने कामकाज से संबंधित बुकलेट भी तैयार करने के निर्देश दे दिए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...