हरदोई, अगस्त 7 -- संडीला। डाक बंगले पर औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी को भाजपा के नेता लोकेश सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मजबूत नेतृत्व के कारण देश एवं प्रदेश में खुशहाली है। कानून का राज है कोई गुंडा माफिया प्रदेश में नहीं बचा है, जनता निडर होकर रह रही है। बहन बेटियां पूर्णतः सुरक्षित है सभी जनता की कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। आगामी पंचायत चुनाव एवं 2027 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत तन मन से मजबूती से जनता के बीच पार्टी का प्रचार प्रसार करें। भाजपा नेता श्रवण द्विवेदी, जितेंद्र राठौर, मदन गोपाल, हरिओम तिवारी, विवेक द्विवेदी, संजय शुक्ला, चंद्र प्रकाश दीक्षित, गोपेश शर्मा, गोपी गुप्ता सहित कार्यकर्ता मौज...