नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2026-27 के आम बजट को पेश किए जाने की तारीख अब नजदीक आ गई है। रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार आम बजट पेश करेंगी। केंद्र सरकार वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर चल रही है, जिसके लिहाज से आगामी बजट में विनिर्माण क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं हो सकती है। माना जा रहा है कि सरकार देश में औद्योगिक गलियारे विकसित करने को लेकर बड़े ऐलान करेगी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बात के संकेत दिए है कि अब सरकार का लक्ष्य देश के आर्थिक विकास में विनिर्माण क्षेत्र के हिस्सेदारी बढ़ाने का रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है और औद्योगिक विकास, कौशल विकास और तकनी‍की विकास में मदद करेगी। इससे समझा जा सकता है कि...